फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब, मेरा पति तेजाब डालकर मुझे जान से मार देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएम साहब, पति तेजाब डालकर मुझे जान से मार देगा। इस घटना को वह कभी भी अंजाम दे सकता है। यह धमकी उसने खुद ईद पर कल मुझे दी थी। न्यायिक कार्रवाई कर मुझे बचा लीजिए। यह बातें गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग के चंडौस ब्लॉक स्थित नगला पद्म विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से कहीं।

पीड़िता ने बताया कि पति मुझे तेजाब से झुलसाने, जाम से मारने की धमकी देकर गया है। वह पूर्व से ही मुझे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता आया है। इस गुहार पर डीएम ने चंडौस एसएचओ को तत्काल न्यायिक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका नुरुल हकी जामिया ने डीएम को बताया कि उसकी शादी 28 सितंबर 2016 को चंडौस के मुस्तकीम पठान पुत्र मुकीम खान के साथ हुई थी। एक वर्ष का पुत्र भी है। शिक्षिका ने बताया कि पति शादी के एक वर्ष बाद से ही उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है। दहेज के लिए प्रताड़ित करता है।

खुद कुछ करता नहीं है। प्रार्थिया के साथ कई बार मारपीट कर चुका है। स्कूल में भी अभद्रता की है। इससे परेशान होकर शिक्षिका पिछले डेढ़ साल से अपने पिता के साथ रह रही है। शिक्षिका ने बताया कि पति झूठी आरटीआई डालकर ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये की डिमांड करता है।
विज्ञापन


कहता है कि आरटीआई नहीं डालूंगा तो दो लाख रुपये नकद व प्रति महीने 40 हजार रुपये चाहिए। इतना ही नहीं बुधवार को ईद के दिन वह अपने भाई के संग मेरे पिता के घर आया और कहा कि मैने रुपयों के लिए ही शादी की थी। हर महीने कम से कम 40 हजार रुपये चाहिए। रुपये नहीं दिए तो तेजाब डालकर झुलसा दूंगा, जान से भी मार दूंगा।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में चंडौस एसएचओ को पत्र जारी कर तत्काल कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें