फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली इंजीनियरों के आंदोलन से बिगड़ सकती है आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने 10 जून से आंदोलन का एलान किया है। अभियंता संघ के मुताबिक स्थानांतरण नीति के नाम पर अभियंताओं के समक्ष बेहद जटिल स्थिति पैदा हो गई है। इससे उनके मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

साथ ही अभियंताओं की अन्य समस्याओं का समाधान भी नहीं हो रहा है। जिसके चलते आंदोलन को मजबूर होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के समय अभियंताओं के आंदोलन से आपूर्ति को लेकर कठिन हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन


संगठन के महासचिव राजीव कुमार सिंह के मुताबिक 10 से 11 जून तक सभी क्षेत्रीय एवं परियोजना मुख्यालयों पर पूरे दिन काली पट्टी बांध कर काम किया जाएगा। शाम चार बजे विरोध सभा की जाएगी।
विज्ञापन


12 जून और 13 जून को एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 14 और 15 जून को दो घंटे व 17, 19 जून को तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 20 से 22 जून तक 72 घंटे का पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसका असर आपूर्ति पर भी पड़ने की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें