न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एक जुलाई से होने वाले वृहद पौधा रोपण अभियान के दौरान विकास प्राधिकरण शासन द्वारा दिये गए दस हजार पौधों के रोपण के लक्ष्य के साथ साथ इन्हें बचाने के लिए 50 लाख रुपये की लागत से ट्री गार्ड भी लगवाएगा।
गुरुवार को हुई क्षेत्रीय अवस्थापना विकास निधि की महत्वपूर्ण बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कुल मिलाकर 443.48 लाख रुपये के प्रस्ताव रखे गए। नुमाइश गेस्ट हाउस में 70 लाख की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।
प्र्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं डीएम ने स्पष्ट कहा कि यह काम नगर निगम करेगा। दो अन्य पार्कों के जीर्णोद्घार के प्रस्ताव भी खारिज कर दिये गए।
बैठक में पारित हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव
-शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 10 हजार पौधों के रोपण के लिए 50 लाख रुपये से ट्री गार्ड लगाने का काम
-आयुक्त कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जाने के लिए 15 लाख रुपये का प्रस्ताव
-आयुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार को ऊंचा कराने हेतु 5 लाख रुपये का प्रस्ताव
-सांई मंदिर में पाथवे, शेड, बेंच आदि कार्य हेतु 26.59 लाख रुपये का प्रस्ताव
-कल्याणपुरम कालोनी पार्क में 95 मीटर इंटरलाकिंग निर्माण को 3.05 लाख रुपये का प्रस्ताव
-वार्ड संख्या 48 रायल पैलेस से प्रेमलाल वार्ष्णेय के घर तक सड़क निर्माण हेतु 5.58 लाख का प्रस्ताव
-वार्ड संख्या 25 संजय नगर खैर रोड पर महेश के घर से तोताराम के घर तक सड़क निर्माण को 12.90 लाख
-विनय नगर में ओमप्रकाश के घर से भुवनेश की दुकान व संतोष शर्मा के घर से धर्मेंद्र सिंह के घर तक इंटरलाकिग एवं नाली निर्माण
-वार्ड 82 सराय मियां बाईपास पर झलकारी नगर में नाली में सड़क निर्माण कार्य के लिए 13.33 लाख का प्रस्ताव
-वार्ड 22 मोती नगर विहार कालोनी सतीश के मंदिर से विनोद कुमार में नाली सड़क निर्माण हेतु 14.83 लाख
-आगरा रोड पर गगन पब्लिक स्कूल वाली गली में कैटल कैचर लगाने हेतु 92 हजार रुपये का प्रस्ताव
-रूसा हास्पिटल के सामने वाली गली में नाली की मरम्मत के लिए 99 हजार का प्रस्ताव
-ऐलमपुर द्वितीय योजना में खुले स्थानों में झाड़ियों एवं सड़कों की पटरी सफाई हेतु 2.93 लाख रुपये का प्रस्ताव
-नुमाइश मैदान में कोहिनूर मंच के आसपास समतलीकरण हेतु 12.12 लाख का प्रस्ताव
-पुलिस लाइंस में सड़कों पर बीसी बिछाने के कार्य हेतु 26.92 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित