फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक शर्मा का शतक भी लायंस की हार न टाल सका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित सिटी हॉक्स कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिटी हॉक्स टाइगर्स ने सिटी हॉक्स लायंस को 3 विकेट से हराया।

रविवार को लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर खेले गए मैच में लायंस के कप्तान भव्य जैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 9 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर खड़ा किया। मयंक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में 18 चौके और 3 छक्के की मदद से 111 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज खास प्रदर्शन न कर सका।

सतेंद्र कुमार ने 25 रन बनाए। टाइगर्स की ओर से श्याम सुंदर ने 4 विकेट, अंश गोयल व कुणाल वार्ष्णेय ने 2-2 विकेट हासिल किए । जवाब में उतरी टाइगर्स की टीम ने 24 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। टाइगर्स की ओर से करण चौधरी ने 40 रन, लक्ष्य 35 रन, समर्थ गुप्ता 35 व कुणाल ने 24 रन की पारी खेली। लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए माधव गौड़ ने 2 विकेट, मयंक व दीपांशु जादौन ने 1-1 विकेट लिया । मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुणाल को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच व श्याम सुंदर को स्टार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग हिमांशु शर्मा व गौरांग प्रजापति ने की। ऑनलाइन स्कोरिंग प्रियांश उपाध्याय व स्कोरिंग तिलक वार्ष्णेय ने की। इस अवसर पर अमित शेखर सराफ, सिद्धार्थ गौड़, रविंद्र जैन, उपेंद्र कुमार, संजय जैन, अनुराग गोयल, नरेश कुमार, आशुतोष सिंह, हिर्देश, हिमांशु सारस्वत, सुधांशु, महेंद्र कुमार, हर्ष शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें