फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा : 1680 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा में 10332 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें अलग-अलग पालियों में 1680 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


रविवार को एसवी, डीएस कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, माहेश्वरी इंटर कॉलेज सहित 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में प्रवेश परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की परीक्षा में पंजीकृत 8749 में से 7688 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1061 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा में 1583 में से 1264 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 319 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक मौजूद रहे, जबकि सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रही। परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण एसडीएम कोल ने किया।
विज्ञापन


गणित के सवाल कुछ मुश्किल थे। मगर सामान्य ज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी के सवाल जरूर आसान थे।
-रिया सिंह, आसनसोल, पश्चिम बंगाल

सवालों के हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, जो तैयारी की थी, उसी के हिसाब से प्रश्न आए थे।
-प्रियांशी, देवी का नगला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें