क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित गांव कांडली के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। कांडली निवासी बिजेंद्र सिंह (60) रविवार की दोपहर लकड़ी लेने के लिए जंगल जा रहे थे।
सड़क पार करते समय तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही गाड़ी छोड़कर चालक भाग निकला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसे कुछ देर में ही पुलिस ने लोगों को समझाकर खुलवा दिया।
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। निरीक्षक सहस्रवीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे मदन गोपाल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक पर दो बेटे व तीन बेटियां हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।