फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईइएस परीक्षा में सादाबाद के होनहारों ने किया जिले का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद (हाथरस)। शुक्रवार की देर रात आए भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा परिणाम में सादाबाद के दो होनहारों ने सफलता पाई है। इस परीक्षा में सादाबाद की रीमा ने 17 वीं और क्षेत्र के गांव वनगढ़ निवासी विवेक ने 87 वीं रैंक प्राप्त कर हाथरस जिले का नाम रोशन किया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में सफलता प्राप्त करने वाले सादाबाद के होनहार अब इंजीनियरिंग सेवा में भी सफलताओं की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। सादाबाद निवासी गोविंदशरण अग्रवाल की बेटी और ओमप्रकाश खजांची की सुपौत्री 25 वर्षीय रीमा अग्रवाल ने आईआईटी देहली से एमटेेक की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में पहले ही बार के प्रयास में सफलता पाई है। इन्हें 17 वीं रैंक मिली है। रीमा अंकलेश्वर बड़ौदा में ओएनजीसी में जॉब कर रही हैं। इनका छोटा भाई भी हैदराबाद के काकीनाड़ा में इसी संस्था में जॉब कर रहा है। रीमा की सफलता से परिजन बेहद उत्साहित हैं। उनकी सफलता पर जुगनू वोडाफोन, महेश कुमार, सुरेश कुमार और विष्णु ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


इधर, सादाबाद के गांव वनगढ़ निवासी नेत्रपाल सिंह के बेटे विवेक कुमार ने आईइएस परीक्षा में 87 वीं रैंक प्राप्त की है। विवेक के पिता नेत्रपाल सिंह श्री कर्ण सिंह जनता इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात हैं। विवेक ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में रहकर ही हासिल की थी। विवेक की इस सफलता से परिजन बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें