फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित सात लोगो पर डेंगू का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हसायन। कस्बा में बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। कस्बा के मोहल्ला दखल की गली बौहरान के एक ही परिवार के पांच सदस्यों को बुखार ने चपेट में ले लिया है। गली बौहरान निवासी ओमप्रकाश भारद्वाज के परिवार में सत्यवती भारद्वाज, अमित भारद्वाज, अमित भारद्वाज और दीप्ती भारद्वाज के अलावा इसी मोहल्ले में मनोज गुप्ता और उनकी पुत्री कोमल गुप्ता भी बुखार की चपेट में आ गईं।

ओमप्रकाश के परिवार के सभी पांचों लोग अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में उपचार करा रहे हैं। हालांकि इनके डेंगू से ग्रसित होने की बात कही जा रही थी, लेकिन इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि कौशिक का कहना है कि अभी तक कस्बा के किसी भी मरीज ने डेंगू के पॉजीटिव होने के बारे में जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसमी बुखार का प्रकोप है। मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू की अफवाह फैल रही है मगर क्षेत्र में अभी तक किसी भी बुखार के मरीज ने अलीगढ़ और आगरा मेडिकल कॉलेज में परीक्षण नहीं कराया है। डेंगू की जांच मेडिकल कॉलेज में ही हो पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें