फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनीपुर मंडी की दो दुकानों पर छापा, माल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात करीब 11 बजे धनीपुर मंडी की 14 व 15 नंबर दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इसमें चावल के 40 बोरे बरामद हुए। यह बोरे पास के राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं। यह दोनों दुकानें आढ़ती शिवकुमार व राजेश कुमार के नाम से हैं।
विज्ञापन


डीएसओ व मंडी प्रशासन दोनों को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ में दोनों आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

गौर हो कि उक्त दोनों घोषित राशन माफिया की सूची में शामिल हैं और यह सूचना पूर्व में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जारी की थी। बुधवार को लोधा नाके पर पकड़े गए 250 बोरा चावल के सिलसिले में देर रात यह कार्रवाई होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें