फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला सफाई 9 लाख का घोटाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। पिछले वर्ष माह जुलाई और अगस्त में शहर के नालों की सफाई के प्रकरण में डीएम से की गई शिकायत की जांच के बाद नौ लाख रुपये से नालों की सफाई के बहुचर्चित मामले में जांच के आधार पर नगर पालिका के बाबू समेत तीन सफाई नायकों को निलंबित कर दिया गया है। दोषी ईओ दीपिका शुक्ला, जेई विश्वनाथ बनर्जी, सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई होगी।

बता दें कि हर वर्ष बारिश से पूर्व नगर पालिका पूरे नगर के नालों की तलीझाड़ सफाई कराती है। इस वर्ष सफाई का ठेका लगभग नौ लाख रुपये में उठाया गया था। इसमें कोई दो राय नहीं कि नालों की सफाई हुई थी, लेकिन मामले में घोटाले की शिकायत तत्कालीन डीएम अमित सिंह से की गई। शिकायत की जांच के लिए जल निगम और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम बनाई गई। टीम ने साइट पर जांच की और अपनी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी। जांच में साफ कर दिया गया था कि सफाई बिल्कुल हुई नहीं है और धन का गबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन ईओ दीपिका शुक्ला, अभियंता विश्वनाथ बनर्जी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, जेई पीडब्लूडी, नगर पालिका कर्मी देवेंद्र सिंह, सफाई नायक महेश, दिनेश और असलम को दोषी पाया गया। जेई का तबादला मथुरा हो गया। ईओ का तबादला खागा हो गया। नगर पालिका के बाबू और सफाई नायकों के खिलाफ कार्रवाई नगर पालिका बोर्ड को करनी थी। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें