श्री कृष्ण जन्माष्टमी तीन सितंबर को मनाई जाएगी। छह दिन का समय शेष है। बाजार में कन्हैया की गृहस्थी का सब सामान आ गया है। अबकी बार कन्हैया लैपटॉप, गोल्डन चश्मा और मोबाइल से लैस होंगे।
खेलने के लिए चौसर के साथ बैटबॉल, लूडो, सांप सीढ़ी और दूसरे खेल के सामान हैं। आराम करने के लिए आराम कुर्सी, लटकने वाला झूला भी है। इसके साथ ही कन्हैया की की डायपर वाली नेकर, नाइट ड्रेस, ट्रैक सूट, गरमी वाले छबले भी मौजूद हैं।
गरमी और उमस से बचाने के लिए एसी, पंखा और कूलर भी मौजूद है, जो मोबाइल की तर्ज पर बिजली से चार्ज होते हैं। यही नहीं लोबान जलाने का एक पैक भी आया है। जिसमें बने बनाये लोबान और गूगल वाले 12 दीपक होते हैं।
जन्माष्टमी पर हरेक छोटा से छोटा सामान बाजार में उपलब्ध है। जिससे लडडू गोपाल का आकर्षक श्ऱंगार, फूल बंगला घर में भी सज पाएगा। नौका विहार और गोपयिों के साथ रास रचाने का भी पूरा सामान मिल रहा है। -सोनिका
बाजार में लैपटॉप, चश्मा, आराम कुर्सी, लूडो, चौसर, बैट बॉल, हॉकी सहित कई खेलों का सामान भी मिल रहा है। जिससे झांकी सजाने में भी कई आइटम हो जाएंगे। हर साल इन सामानों की संख्या डिजाइन बढ़ती जा रही है। -तनु
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार लडडू गोपाल भगवान के लिए कोलकाता और सूरत से महीन काम वाली पोशाकें आ रही हैं। जो बेहद खूबसूरत हैं। इसके अलावा एक बिजली की रोशनी की ड्रेस आई है जो बेहद खूबसूरत है। -विकास