फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39004 कापियों का तीसरे दिन हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के तहत रविवार को तीसरे दिन 1220 परीक्षकों व 166 डीएचई ने 39004 कापियों का मूल्यांकन किया। इस हिसाब से तीसरे दिन 11.7 प्रतिशत कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। जबकि जिले को प्राप्त 690621 उत्तर पुस्तिकाओं में से 552604 कापियां जंचने के लिए बाकी रह गई हैं।

बता दें कि नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में रविवार को 7272 कापियां जांची गईं। जिसके तहत यहां अब तक 11499 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में 6570 कापियों के जंचने के बाद आंकड़ा 11929 पर पहुंच गया है। एसएमबी इंटर कालेज में 10335 कापियां जांची गई। जिसके साथ अब तक यहां 18441 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हरदुआगंज स्थित अग्रसेन इंटर कीलेज में 14827 कापियां जांची गई। जिससे अब तक यहां 26548 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। अब बात करें प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र की तो अग्रसेन इंटर कालेज 12.53 कापियां जांचकर सबसे आगे चल रहा है। दूसरे नंबर पर हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज 11.63 प्रतिशत मूल्यांकन कर चुका है। तीसरे नंबर पर नौरंगीलाल जीआईसी ने 10.99 प्रतिशत तो एसएमबी इंटर कालेज में अब तक 9.13 प्रतिशत कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें