डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष डा.शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मडराक पर जिला पंचायत सदस्य सज्जन पाल सिंह के आवास पर अलीगढ़ आई कृषि विपणन राज्य मंत्री स्वाति सिंह का 11 किलो की फूल माला एवं बुके देकर जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि मेरी राजनीतिक शुरुआत अलीगढ़ से ही हुई थी सबसे पहली बार अलीगढ़ से शुरू हुआ कारवां आज आगे बढ़ रहा है उन्होंने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं धन्यवाद दिया एवं उनके कार्यों की सराहना की।
स्वागत करने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री डीपी सिंह, प्रदेश महासचिव कमल प्रताप सिंह, नरसिंह पाल सिंह, अजीत सिंह, सोनू ठाकुर, डेनी ठाकुर, संदीप सिंह चौहान, बंटी यादव, आकाश राज सिंह, सुधीर सिंह, सचिन ठाकुर, मनीष, तनुष ठाकुर, नरेश ठाकुर, आदर्श राज सिंह आदि शामिल थे।
फल मंडी के लोकार्पण में न बुलाने को लेकर ज्ञापन
अलीगढ़ फल विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को फल मंडी के लोकार्पण को आई कृषि राज्य मंत्री स्वाति सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कार्यक्रम में फल व्यापारियों को न बुलाये जाने पर विरोध भी जताया। साथ ही फल मंडी धनीपुर मंडी में स्थानांतरित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, डब्लू गुप्ता, मयंक गुप्ता, शानू मोहम्मद, रियान मियां, नवाब, अयूब, ब्रजेश यादव, विककी कुमार, मुकेश राठौर, अमित कुमार, अजय यादव, बबलू सैनी आदि शामिल थे।
इधर हिंदू युवा वाहिनी महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंत्री को दिये ज्ञापन में मंडी अफसरों पर मुस्लिम समुदाय के दबाव में फल मंडी की दुकानों की नीलामी तीन बार रद्द करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से फल मंडी के लोकार्पण कार्यक्रम में हिंदू फल व्यापारियों को बुलाया तक नहीं गया। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष अमित चंद्रा, लोकेश शास्त्री, अजय गुप्ता, मनीष बघेल, रजत सिंह, सचिन पाल, हिमांशु शर्मा, नितिन पुंडीर, नितिनठाकुर आदि शामिल थे।