फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिक्योरिटी गार्ड बनाए जाएंगे पुलिस मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले में पुलिस के आल आउट चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार शाम एसएसपी एसएसपी आकाश कुलहरि खुद भी चेकिंग के लिए निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड इलाके में खुद वाहन चेक किए और वाहनों से काली फिल्म भी उतरवाई। इस दौरान उन्होंने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्यरत सुरक्षा गार्डों से मुलाकात की और उन्हें पुलिस मित्र बनाने की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कई चांट की ढकेल वालों से भी बातचीत कर वहां के माहौल और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एसएसपी के निर्देश पर शाम छह बजे से आल आउट चेकिंग अभियान शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने मैरिस रोड पर चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। इसी बीच उन्होंने कुछ वाहनों की खुद चेकिंग करते हुए उन पर लगी काली फिल्म उतरवाई। इसी बीच उन्होंने वहां व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर तैनात सुरक्षा गार्डों से बातचीत की। इस दौरान उनके कामकाज से लेकर उनके समय आदि की जानकारी के बाद निर्देश दिए कि अब गांव में चौकीदारों की तर्ज पर शहर में सुरक्षा गार्डों को पुलिस मित्र बनाया जाएगा। थाना, चौकी और बीट वार इनकी सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नाम पते, मोबाइल नंबर और तैनाती स्थल का ब्योरा बीट सिपाही से लेकर थानेदार के पास होगा। किसी भी आपात स्थिति में यह किस तरह पुलिस से संपर्क करेंगे और पुलिस इनकी कैसे मदद लेगी और इनकी सूचनाओं पर कैसे मदद देगी। यह सब तय किया जाएग। यह अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के साथ-साथ इलाके की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे और सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाएंगे। वहीं उन्होंने वेंडिंग जोन में खड़े ढेल वालों से बातचीत कर वहां के माहौल पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें