फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

179 की जारी सूची में आ गई नौरंगीलाल की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी की गई जिले की 179 बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज की बारी आ गई है। इससे पहले बोर्ड से जारी 173 की प्रस्तावित सूची में नौरंगीलाल का नाम नहीं था। जिसे अमर उजाला ने काफी प्रमुखता से उठाया था। अब इस विद्यालय में चार हाईस्कूल व दो इंटर कालेज के 718 बच्चों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

बता दें कि पांच नवंबर को बोर्ड द्वारा जारी जिले के 173 परीक्षाकेंद्रों की सूची में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज का नाम नहीं था। जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। इसके बाद जिला परीक्षा समिति ने इस विद्यालय को सूची में शामिल कर बोर्ड को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बोर्ड से जारी 179 परीक्षाकेंद्रों की सूची में इस विद्यालय का नाम आ गया है। जिसके तहत बाबूलाल जैन इंटर कालेज के हाईस्कूल के 235 बच्चे, गायत्री इंटर कालेज सारसौल हाईस्कूल के 80 बच्चे, श्री आरपीएस इंटर कालेज महेशपुर जमालपुर के हाईस्कूल के 181 व नेशनल इंटर कालेज जीवनगढ़ के हाईस्कूल के 81 बच्चों का नौरंगीलाल परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

जबकि बाबूलाल जैन इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के 141 बच्चों का परीक्षाकेंद्र नौरंगीलाल बना है। जिसके तहत 718 बच्चे इस विद्यालय में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें