फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत 13 पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन


ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, एक रजत, चार कांस्य पदक जीते। ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल ने खिलाड़ियों की तारीफ की है।

सीनियर वर्ग में शोभित शर्मा स्वर्ण, निश्चय चौधरी ने कांस्य पदक जीता। टीम स्वर्ण पदक विजेता निश्चय चौधरी, शोभित शर्मा, तुषार प्रताप सिंह रहे। मिश्रित युगल जोड़ी कांस्य पदक विजेता अनन्या चौहान व तुषार प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन


जूनियर महिला एकल वर्ग में अनन्या सिंह व प्रसून कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। मिश्रित युगल जोड़ी में अनन्या सिंह व प्रसून कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। महिला जूनियर टीम स्वर्ण पदक विजेता दूर्वा दुबे, अनन्या सिंह, अनन्या चौहान रहीं।
विज्ञापन


कैडेट में कार्तिक राज सिंह स्वर्ण, जयदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता है। आंचल आहूजा ने स्वर्ण, युगल जोड़ी में आंचल आहूजा व कार्तिक राज सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। ओवर-40 में सुनील कुमार सनी ने कांस्य पदक जीता है। टीम प्रशिक्षक राजीव चौहान रहे। उधर, शहर से शालिनी चौहान को बतौर रेफरी आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें