न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आबकारी विभाग की ओर से देशी शराब की दुकानों को संचालित करने के लिए आफर स्कीम लांच की गई है। ये स्कीम उन दुकानों पर लागू होगी जो अब तक ई लॉटरी सिस्टम से आवंटित नहीं हुई हैं।
इस स्कीम में दुकान की सर्वाधिक बोली लगा कर आबकारी शुल्क देने वाले कारोबारी को 14 कार्यदिवस या फिर दुकान के आवंटित होने तक चलाने दिया जाएगा। अगर एक ही दुकान पर दो बोली दाता आते हैं तो सर्वाधिक बोली वाले को वरीयता दी जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अनुमति से सूचना सार्वजनिक की गई है। जिले में तकरीबन 80 ऐसी दुकानें हैं जो ग्रामीण और शहर से सटे हुए इलाकों से संबंधित हैं।