फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने पलटी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कुछ दिनों की चटख धूप के बाद बुधवार को अचानक मौसम ने पलटी मारी है। सुबह जबरदस्त कोहरे और सूरज में जंग चलती रही तो दिन भर बर्फीली हवाओं का कहर भी जारी रहा।

हालांकि दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन जब तक धूप रही तब तक तो कुछ राहत थी उसके बाद फिर से सर्दी अपने रंग में आ गई। दूसरी ओर कोहरे के चलते पटरी से उतरा ट्रेनों का संचालन अभी सुधर नहीं रहा है। डाउन लाइन की गरीब रथ रद्द रही। इसके अलावा बुधवार को भी कई प्रमुख ट्रेनें कई घंटे की देरी से चलीं।
विज्ञापन


रेलवे के पूछताछ विभाग के अनुसार बुधवार दोपहर 3:30 बजे तक अप लाइन की कैफियात 17 घंटे, मुरी 3 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 12 घंटे, नार्थ ईस्ट 7:30 घंटे, कालका 3 घंटे, गरीब रथ 11 घंटे और डाउन लाइन की महाबोधि 6:30 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 22:30 घंटे की देरी से चली। इसके अलावा अप और डाउन लाइन की गोमती, लिच्छवी के अलावा गरीब रथ रद्द रही। इस कारण यात्रियों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


चौराहे पर नहीं आती अलाव की लकड़ी
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश निराला ने कहा है कि होली चौक जमीराबाद चौराहे पर नगर निगम की ओर से अलाव की लकड़ी डलवाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सप्ताह में एक दिन लकड़ी रखी जाती है और अन्य दिन कोई आता नहीं। जबकि यहां पर आम लोगों के साथ रात को पुलिस पिकेट भी मौजूद रहती है। इस मामले की जानकारी नरेश निराला ने स्थानीय पार्षद पति योगेश सिंघल को दी। उन्होंने भी इस मामले में नगर निगम में वार्ता की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें