फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में हुई नए विवि की स्थापन की आवाज बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नए विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विश्वविद्यालय बनाओ मंच के तत्वावधान में चलाए जा रहे आंदोलन को मंगलवार को और धार मिल गई, जब मंच के पदाधिकारियों ने डीएस कॉलेज में महा पंचायत करके हजारों विद्यार्थियों की मौजूदगी में हुंकार भरी। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा गया।

जिल में महापंचायत कर 21 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन के लिए छात्र नेताओं ने कमर कसी है। जिले में नए विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए छात्र नेता करीब सात वर्षों से कई तरीकों से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूबे में भाजपा की सरकार आने के बाद छात्र नेताओं ने एक सकारात्मक उम्मीद के साथ पुन: संघर्ष की कड़ी शुरू हो गई है। इसके तहत सत्ताधारी दल के सांसद, विधायक और प्रतिनिधियों की घेराबंदी कर ज्ञापन सौंपे गए थे।

महापंचायत में छात्रों ने सामूहिक रूप से शपथ भी ली कि 21 फरवरी को जिला मुख्यालय का घेराव कर अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।

छात्रा अर्चना सूर्यवंशी ने कहा कि वह सिविल की तैयारी करने के लिए बंगलुरू गई थी, जहां एक पेपर में सफलता मिल गई, लेकिन दूसरे पेपर में स्नातक की डिग्री मांग ली गई, जो अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के कई चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिली।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्रनेता सौरभ चौधरी, रंजीत चौधरी, अर्जुन सिंह भोलू, अमित गोस्वामी, सोनू ठाकुर, लेविश बघेल, सज्जन यादव, कुलदीप सिंह, आशीष, प्रवीण शर्मा, अनुराधा, रश्मि वार्ष्णेय, पूजा कुमारी, सुनीता, आरुषि वार्ष्णेय, काजल, अनीता, सर्वेश, प्रियंका, राधा, वंशिका, वर्षा राठौर, अनुष्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें