फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कुट्टू और सट्टे को लेकर सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुट्टू और सट्टे को लेकर सीएम योगी से शिकायत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एक हफ्ते पहले एसएसपी की क्राइम बैठक में सट्टे और कुट्टू को तत्काल बंद करने के निर्देशों का कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा है। इससे जहां जन स्वास्थ्य को खतरा है, वहीं कानून व्यवस्था भी प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।

इस संबंध में सलमानी एकता मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूरी स्थिति से अवगत कराया है। साथ ही इसको तत्काल बंद कराने की मांग की है।

सलमानी एकता मंच के सचिव फरहान सलमानी, संस्थापक वीए सलमानी ने पत्र में कहा है कि पिछले दिनों एसएसपी ने क्राइम समीक्षा बैठक में चेतावनी दी थी कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सट्टा और कुट्टू को पूरी तरह बंद करा दें, नहीं तो अपनी आमद लाइन में कराने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी कुछ थाना प्रभारियों की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया है। शहर में बन्ना देवी के सराय रहमान, सराय लबरिया, सराय हकीम, वर्कशाप वाली गली, कोतवाली में सब्जी मंडी, चरखवालान, भुजपुरा, देहली गेट में मियां की सराय, देहली गेट, खैर अड्डा, नगला मसानी, सिविल लाइन में कठपुला, बरछी बहादुर, जमालपुर, जीवनगढ़, बाईपास, चंदनिया आदि में कुट्टू और सट्टे की गतिविधि चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें