फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मां-बाप के झगड़े में गई मासूम की जान, आरोप है बाप ने नशे में जमीन पर पटक दी थी बेटी

Fri, 16 Jan 2026 05:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि महिला ने पति पर बेटी को जमीन पर पटकने व उसी से मृत्यु होने का आरोप लगाया है, मगर पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के कठपुला के नीचे रेलवे लाइन के सहारे झुग्गी में रहने वाले दंपती में हुए झगड़े में 15 दिन की मासूम की जान चली गई। 15 जनवरी रात हुए घटनाक्रम के बाद शुक्रवार सुबह मां ने बाप पर बेटी को जमीन पर पटककर मारने का आरोप लगा दिया। खबर पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। इधर, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कोई चोट नहीं पाई गई है। इसके चलते पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का मुकारिम पत्नी रानी के साथ कठपुला के नीचे कूड़ा कचरा बीन कर गुजारा करता है। रानी ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर शाम मुकारिम नशे में झोपड़ी में आया था। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ, तभी गुस्से में मुकारिम ने रानी की गोद में लेटी 15 दिन की बेटी आसमां को हाथ मारकर नीचे गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ा अधिक बढ़ने पर रानी बेटी को लेकर अतरौली कस्बे के गांव खेड़ा चौराहा पर रहने वाले मायके वालों के पास पहुंच गई। वहां रात भर बच्ची उसके पास रही। सुबह रानी को अहसास हुआ कि बच्ची की आंखें नहीं खुल रहीं और शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही। इस पर आनन-फानन वह बेटी को लेकर अतरौली सीएचसी पहुंच गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह बच्ची व मायके पक्ष के लोगों को साथ लेकर रोते-बिलखते कठपुला पहुंची।

यहां उसने बच्ची की हत्या का आरोप पति पर लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मुकारिम को हिरासत में लेकर बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम में किसी तरह की बाहरी चोट या किसी अन्य तरह की चोट से बच्ची की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है।

एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि महिला ने पति पर बेटी को जमीन पर पटकने व उसी से मृत्यु होने का आरोप लगाया है, मगर पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हुई। अब पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट के अध्ययन और साक्ष्यों से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें