राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी समिति ने नुमाइश में प्रस्तावित कार्यक्रमों की लिस्ट जारी की है। जिसमें 57 कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम लिखा गया है, यह नहीं बताया गया कि किस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम है और कौनसी संस्था उनको कर रही है। 129 कार्यक्रमों में कार्यक्रमों के नाम दिए गए हैं। अभी तक पूरे कार्यक्रम भी निर्धारित नहीं हुए हैं।
यहां देखे नुमाइश के कार्यक्रमों की प्रस्तावित लिस्ट
कार्यक्रम लिस्ट
शौचालय में गंदगी का अंबार, पड़े हैं ताले
नुमाइश परिसर में थाना दरबार हॉल, महापौर कैंप के पीछे शौचालय हैं। एक शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहां मल-मूत्र तक पड़ा हुआ है। बाकी के दो शौचालयों में ताला पड़ा हुआ है। आस-पास भी सफाई नदारद है।