फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरगर्दी! टाकीज की जमीन पर मकान का नक्शा पास
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अतरौली (अलीगढ़)।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ आगमन को लेकर अतरौली में भी सब कुछ दुरुस्त दिखाने के लिए शनिवार को पालिका अफसरों के साथ भ्रमण पर निकले एसडीएम को नगर के पुराने सिनेमा हाल की जमीन पर मकान बनते नजर आया तो उनकी त्यौरी चढ़ गई।

पालिका अफसरों से सवाल किया कि मकान का नक्शा कैसे पास कर दिया? सिनेमा हाल की जमीन पर कामर्शियल कांप्लेक्स अथवा मकान निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती। नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम शिवकुमार ने कस्बे का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और पालिका की सरकारी जमीनों के बारे में जानकारी ली। कुछ जमीनों को बेच दिए जाने पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने पालिका कर्मियों की शह पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा जमा रखा है। इस पर नाराजगी जताते हुए कब्जे खाली कराने का निर्देश दिया।

जगह-जगह लगीं पानी टंकियों पर टोटियां नदारत थीं। नलों से पानी बहता देख एसडीएम ने कहा कि पानी बचाओ जैसे अभियान चल रहे हैं। लगता है पालिका कर्मियों ने ऐसे अभियानों में हिस्सा नहीं लिया। मिठाई के गोदाम और मठरी बनाने की जगह चेक की।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। ईओ संदीप सक्सेना के नगर पालिका में नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उनके साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नरेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें