फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के 65 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी के वो 65 मिनट...
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

नगर निगम की कूड़ा पृथककरण योजना के शुभारंभ के लिए अलीगढ़ आ रहे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री कार्यालय से मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो चुका है। इसके हिसाब से सरकारी महकमों के अफसरों ने अपना विभागीय कार्यों का शेड्यूल व प्रजेंटेशन का मसौदा तैयार कर लिया है।

इस सबके बावजूद कार्यक्रम में दर्ज उनके भ्रमण के लिए आरक्षित 65 मिनट सभी के लिए कौतूहल एवं सांसे हलक में अटकाने वाले साबित हो रहे हैं। कलेक्ट्रेट हो, तहसील, सरकारी दफ्तरों के मुखिया अथवा विभागीय कर्मचारी सभी के मन में यह प्रश्न उथल-पुथल मचाए हुए हैं कि पता नहीं मुख्यमंत्री कहां जाएंगे, कहां मुड़ जाएंगे, किस कार्यालय पर उनका काफिला रुकेगा, वहां क्या करेंगे, उनका मूड कैसा रहेगा, किसकी क्लास लगेगी, कौन फेल होगा और कौन पास वगैरह वगैरह।
विज्ञापन


बेचैनी का आलम यह है कि सरकारी विभागों के अफसर उच्चाधिकारियों से लेकर लखनऊ में सीएम कार्यालय तक से तार जोड़े हुए हैं। एक दूसरे से पूछ रहे हैं फिर भी चैन नहीं पड़ रहा। विकास कार्यों में पिछड़े विभागों के वरिष्ठतम अफसरों का तो और भी बुरा हाल है। वे मन ही मन ईश्वर से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री आएं, परंतु उनके विभाग की ओर रुख न करें। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री की तेजतर्रार छवि भी उनके इस खौफ को और बढ़ाए हुए है।
विज्ञापन


बताते चलें कि सीएम का कृष्णांजलि में कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 1.25 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक कर स्थानीय भ्रमण एवं निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित है, लेकिन कार्यक्रम में कहीं भी जिक्र नहीं है कि वे आखिर किस कार्यालय, तहसील, अस्पताल, थाना अथवा अन्य कार्यालय में जाएंगे। यही नहीं मेरिस रोड स्थित सांसद एटा राजवीर राजू के घर दोपहर 2.55 बजे से 3.10 बजे तक का 15 मिनट का कार्यक्रम भी है, लेकिन मुख्यमंत्री यहां ठहरेंगे अथवा यह समय निरीक्षण अथवा दौरे में लगा देंगे। कोई नहीं कह सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें