फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने बदले जिले के पांच थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने बदले जिले के पांच थाना प्रभारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले के पांच थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया है। हाथरस गेट के मौजूदा कोतवाली प्रभारी रजनेश तिवारी के तबादले के बाद यहां पुलिस लाइन से जसपाल सिंह पंवार की नई तैनाती की गई है।

सिकंदराराऊ में कपड़ा कारोबारी की पत्नी रेनू वार्ष्णेय की हत्या के बाद से व्यापारियों के निशाने पर चल रहे जगदीश चंद्र को अब मुरसान का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उनकी जगह सासनी के कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार द्विवेदी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन से दिनेश कुमार सिसौदिया को अब कोतवाली सासनी का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि मुरसान थानाध्यक्ष रमाकांत पचौरी को चंदपा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि चंदपा के कोतवाल सतेंद्र कुमार का भी पिछले दिनों तबादला हो चुका है। इस फेरबदल को लेकर पुलिस महकमे में अच्छी-खासी चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें