फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: चार घंटे के समय में परीक्षा दे सकेंगे दिव्यांग व दृष्टिबाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा तिवारी, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल तथा इंटर के सामान्य परीक्षार्थी जहां सवा तीन घंटे में परीक्षा देंगे। वहीं दिव्यांग तथा दृष्टिबाधित सवा चार घंटे में परीक्षा दे सकेंगे। दिव्यांगों को यह हक शासन से आई नियमावली में दिया गया है। ऐसे में दिव्यांग व दृष्टिबाधित छात्र अपने पेपर को हल करने में पीछे नहीं हटेंगे।


बता दें कि सात फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो रही हैं। इन परीक्षाओं में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए सवा तीन घंटे का समय दिया गया है। जिसमें से 15 मिनट प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए हैं। बाकी तीन घंटे उत्तरपुस्तिकाओं को भरना है। जबकि दिव्यांगों व दृष्टिबाधितों को परीक्षा हल करने के लिए सवा चार घंटे का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने तथा चार घंटे पेपर हल करने के लिए। शासन से आई यूपी बोर्ड परीक्षा की नियमावली में उल्लेख किया गया है कि दिव्यांग तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय देय होगा। ऐसे में दिव्यांग परीक्षार्थी 15 मिनट में प्रश्नपत्र पढ़कर चार घंटे में परीक्षा दे सकेंगे। शासन से यह निर्देश डीआईओएस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें