फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी सम्मेलनों में छाया रहा पुरानी पेंशन का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सोमवार को हुए कर्मचारी सम्मेलनों में पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया रहा। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं राज्य कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सम्मेलन में प्रांतीय पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की गई। इधर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के कार्यक्रम में कर्मचारियों से छह से बारह फरवरी तक होने जा रही हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई।

मुक्ताकाश मंच पर आयोजित उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं राज्य कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में महासंघ के प्रांतीय महामंत्री बजरंग बली यादव, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष हरेश सरन सक्सेना, सिंचाई विभाग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह, महामंत्री गोवर्धन, सफाई कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, आशा एवं आंगनबाड़ी संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष सुषमा कुरील ने योगी सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस मौके पर पुरानी पेंशन, आउटसोर्सिंग से भर्ती में दलाली, आशा एवं आंगनबाड़ियों का मानदेय कम से कम 18 हजार करने, चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती दोबारा शुरू करने की मांग की गई। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष प्रेम पाल सिंह, सुखवीर, पुष्पेंद्र, राकेश शर्मा, प्रवीण कौशिक, पालेंद्र, रेशमपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


इधर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली, कैश लैस सुविधा, वेतन विसंगतियां दूर करने, संविदा एवं डेली वेजेज कर्मचारियों को नियमित करने समेत कई ज्वलंत मुद्दे उठे। कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों से छह से बारह फरवरी तक होने जा रही हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई। इस मौके पर मंडल मंत्री डा.जितेंद्र शर्मा, मंच के अध्यक्ष सुधीर शर्मा, मुकेश सिंह, संयोजक डा.नरेश कुमार, डा.हरेंद्र सिंह, हरिकेश चौधरी, जयपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें