न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी आई हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां ध्वजारोहण मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि युवा भाजपा नेता ठा. अभिमन्यु सिंह ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस दौरान चिकित्सालय ट्रस्ट के सचिव वीके बजाज, संयुक्त सचिव पिंकी भाटिया, चिकित्सालय अधीक्षक मधुप लहरी, उपाध्यक्ष एलडी वार्ष्णेय, अमित नंदन, कार्यकारिणी सदस्य रोहित नंदन, अंबरीश गर्ग, हरीश सिंघल, आशीष गुप्ता, रामकृष्ण अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजिया एस खान, डॉ. प्रीतिपाल सिंह, डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान एलएलसी ने अपनी निधि से 10 लाख रुपये हॉस्पिटल ट्रस्ट को मदद स्वरूप देने की घोषणा की। इसके बाद अतिथियों समेत अन्य लोगों ने चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण भी किया।