फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के भारत बंद का आंशिक असर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कांग्रेस के भारत बंद में सोमवार को अलीगढ़ के बाजारों में बेहद मामूली असर दिखाई दिया। कांग्रेसजन भारत बंद को समर्थन देने की गुहार करते हुए घूमे तो दुकानदारों ने कुछ देर के लिए शटर डाउन कर बाद में दुकानें खोल दी। इस दौरान एसपी सिटी सहित दर्जनों पुलिस कर्मी कांग्रेस नेताओं के साथ रहे ताकि कहीं बंद में कोई झड़प न हो जाए। मैरिस रोड, किशनपुर, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, जमालपुर, रेलवे रोड, देहलीगेट, मसूदाबाद सराय हकीम, सराय मियां, रसलगंज आदि इलाकों में दुकानें बंद करने का आग्रह किया।

इस बंद में कुछ दुकानदारों ने आंशिकरूप से आधे से एक घंटे के लिए दुकानें बंद की। अमीर निशा, दोदपुर और मेडिकल रोड में कई दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद सभी बाजार खुल गए। कहीं कोई कहासुनी नहीं हुई। कांग्रेेसियों ने आरोप लगाया कि उनके जुलूसों के साथ भेजी गई पुलिस के कारण बंद व्यापक रूप से सफल नहीं हुआ क्योंकि पुलिस वालों ने उनको व्यापारियों से ठीक तरह से मिलने नहीं दिया। वहीं कुछ कांग्रेस के नेताओं की दुकानें भी दोपहर 12 बजे खुल गईं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने बंद को समर्थन देकर जुलूस निकाला। वहीं सपा के धरने प्रदर्शन से कांग्रेस के बंद में कुछ जान पड़ गई।
विज्ञापन


पेट्रोलियम पदार्थों के रेट कम करे सरकार : विजेंद्र सिंह
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह के किशोर नगर आवास से जुलूस की शक्ल में निकले कांग्रेसी रासलगंज चौराहा, मलखान सिंह जिला अस्पताल, रेलवे रोड तक पहुंचे और दुकानदारों से बंद करने की अपील की। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकानें बंद की तो कुछ ने केवल शटर डाउन कर कुछ देर बाद खोल दिया। सिंह ने कहा कि भाजपा के मुखिया माननीय नरेंद्र मोदी के चार वर्ष के कार्यकाल में प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, गैस एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। जिससे आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। रुपये की कीमत दिन प्रतिदिन गिर रही है। अर्थ व्यवस्था कमजोर हो रही है और विकास दर नीचे जा रही है। सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों के रेट कम करना होगा।

जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन एडवोकेेट ने कहा कि शिक्षामित्र, शिक्षक, कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी आये दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। सब पर आर्थिक दबाव है। पेंशन प्रणाली के लिए सड़कों पर संघर्ष हो रहा है। अब ये सरकार नहीं आएगी। पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने भी बंद का आह्वान किया था। बंद कराने में पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिवर शर्मा, परवेज अहमद, कैलाश वाल्मीकि, मनोज सक्सेना, गौरांग देव चौहान, रजत शर्मा, अनीता करोतिया, नदीम गफूर, एसएम कयाम, शेरपाल सविता, राजवीर प्रजापति, श्याम दिवाकर, पीतांबर सूर्यवंशी, रवि चौधरी, विनीत पहलवान आदि मौजूद रहे।

महंगाई से जनता त्रस्त, पीएम की आंखें बंद : बंसल
महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से जुलूस निकाल कर सेंटर प्वाइंट, समद रोड, रामघाट रोड, लक्ष्मी बाई मार्ग, केला नगर चौराहा, रेलवे रोड, अप्सरा सिनेमा तक दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की। बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में सरकार की मनमानी के चलते भारी वृद्धि हो रही है। जिससे जनता परेशान है। खेद का विषय है कि पीएम को ये सब नहीं दिख रहा है। भाइयों जो सरकार देश की जनता का भला न कर सके उसे उखाड़ फेंकना चाहिये। उन्होंने सत्ताधारी दल के इशारे पर कांग्रेसजनों को बलपूर्वक रोकने पर आक्त्रसेश व्यक्त किया। यहां पर बृजेश शर्मा,प् विजय लक्ष्मी सिंह, तरन्नुम नकवी, गायत्री वर्मा, शाहरुख़ खान, अमजद हुसैन, ज्ञानप्रकाश सक्सेना, संतोष पानवाले मौजूद रहे।

जीवन गुट ने निकाला जुलूस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश राज जीवन, श्यौराज जीवन ने जीवन भवन से बस स्टैंड तक जुलूस निकाल कर वहां पर सभा की। इस दौरान दुकानें बंद कराने को लेकर पुलिस ने कहासुनी भी हुई। लेकिन श्यौराज जीवन ने मामले को शांत कराया। नेताओं ने पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि पर मोदी सरकार और योगी सरकार को कोसा। सभा का संचालन विनोद पांडेय और संचालन मुल्तान खां ने किया। यहां पर अशोक सिंह, संजय शर्मा, गौरव चंदेल, अनवार, नंदलाल माहेश्वरी, अनिल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

महंगाई से मचा हाहाकार : एनसीपी
राष्ट्रीयवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार एवं राष्ट्रीय महासचिव सांसद तारिक अनवर के निर्देश पर एम जमाल खां प्रदेश उपाध्यक्ष की अगुवाई में जमालपुर और अनूपशहर रोड पर जुलूस निकाला गया। जमालपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के मूल्य बढ़ने और केंद्र सरकार की अन्य नीतियों के विरूद्ध नारेबाज़ी करते हुए दुकानें बंद कराईं। पैदल मार्च कर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और एसीएम द्वितीय को ज्ञापन दिया। जमाल खां ने कहा कि बढ़ते पेट्रोल और डीजल के रेट की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। लोग महंगाई की मार से परेशान हैं। सरकार ने अगर रेट कम न किए तो सड़कों पर प्रदर्शन जारी रहेंगे। यहां पर जिला अध्यक्ष कासिम सिद्दीकी, मुशरफ अली खॉ, तकबीर अहमद, मो आसिफ , नौशाद बेग, हनान खॉ, शब्बीर अहमद आदि मौजूद रहे।

भाजपा सरकार में आपातकाल का माहौल : सपा
कांग्रेस के भारत बंद के साथ ही सोमवार को सपा ने तहसील मुख्यालयों पर महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। जिससे कांग्रेस के बंद में नई जान पड़ गई। कोल तहसील पर भी जिला व महानगर इकाई ने प्रदर्शन किया। जिसकी कमान जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन डा. कृपाल सिंह यादव ने किया। अशोक यादव ने कहा कि आरएसएस का एजेेंडा जातिवाद एवं सांप्रदायिकता पर आधारित है, इसीलिए भाजपा सरकार के शासन में आपातकाल जैसा माहौल पैदा किया जा रहा है। पूर्व विधायक जफ र आलम ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की आवाज को भी कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। किसान, मजदूर, नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अखिलेश सरकार के समय मिले रोजगार छीने जा रहे हैं। सरकार से रोजगार की मांग करने पर लाठी और गोली मिल रही है। उन पर फर्जी मुकद्दमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उ.प्र. की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय को टिप्पणी करना पड़ रहा है, परंतु सरकार गूंगी बहरी बन गई है। पेट्रोल डीजल के दामों में आग लग गई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा गौरव जैन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिये काम कर रही है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर लाठियां मिल रही है। अंत में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोल जोगिंदर सिंह को सौंपा गया। धरने में विनोद सविता, मुजाहिद किदवई, अज्जू इस्हाक, शान मियां, राजेश सैनी, ठा.तेजवीर सिंह, गिरीश यादव, अहमद सईद सिद्दीकी, सलमान शाहिद, आशीष मोहन यादव, रूबीना खानम, नौरीन खान, पूजा गौतम, कालीचरन यादव, शिशुपाल सिंह यादव, पूरनमल प्रजापति, मुंतजिम किदवई, शहजाद अल्वी, शाकिर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें