फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले में विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है। इस मामले में अफसरों को निर्देशित करते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। इसके लिए जिला, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर टीमें गठित की जाएं।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के प्रति यदि अब नहीं सोचा जाएगा तो भविष्य के लिए यह एक विकराल समस्या बन जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष आस्ट्रेलिया और श्रीलंका देश की आबादी जो लगभग दो करोड़ है हमारे देश में इतनी आबादी हर वर्ष बढ़ रही है इसे रोकना जरूरी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि होर्डिंग, पोस्टर, बैनर एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कैंप का आयोजन वृहद स्तर पर कर लोगों को इस बात से भलीभांति अवगत कराया जाए कि जनसंख्या वृद्धि देश की प्रगति में बाधक है। सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन एक सार्थक कल की शुरूआत परिवार नियोजन के साथ थीम पर मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

इसमें गत 27 जून से कल 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा के आयोजन के साथ 11 जुलाई से 25 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। दंपत्ति संपर्क पखवाड़े के दौरान इच्छुक व्यक्तियों को उनकी इच्छानुसार गर्भनिरोधक उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनसंख्या पखवाडे के अंतर्गत 11 जुलाई को भव्य जनपद स्तरीय रैली आयोजित कर सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी द्वारा रवाना किया जाएगा। 11 जुलाई से 25 जुलाई तक महिला एवं पुरुष नसबंदी हेतु सभी ब्लाकों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस पखवाड़े में अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को 26 जुलाई से 15 अगस्त के मध्य समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें