फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा घूम रहे पशु अब जब्त होंगे, वापस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर में आवारा घूम रहे मवेशियों पर शिकंजा कसने के क्रम में तय किया गया है कि नगर निगम अब एक बार ऐसे मवेशी को पकड़ लेगा तो उसे पशु पालक को वापस नहीं करेगा। इसके साथ ही उससे भारी जुर्माना और वसूला जाएगा। आवारा घूम रहे पशुओं के संबंध में नगर निगम कंट्रोल रूम में भी सूचना दी जा सकेगी।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और मीडिया प्रभारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान रमजान के पर्व को ध्यान में रखते हुए एवं मंडलायुक्त अजय दीप सिंह के निर्देशों के अनुपालन में शहर में आवारा घूमने वाले पशुआें को पकड़ने की कार्रवाई शनिवार से नगर निगम द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवारा घूमने वाले पशुओं के कारण जनसामान्य व बच्चों को काफी परेशानी होती है। साथ ही ट्रैफिक जाम भी होता है। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए सुबह दोपहर व सायं टीमें घूमती रहेंगी और आवारा घूमने वाले पशुओं को पकड़ने के बाद वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि गौशाला में छुड़वाया जाएगा और पशु पालक से भारी जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें