फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ कुश्ती लीग अगस्त में...

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ कुश्ती लीग अगस्त में
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ कुश्ती लीग अगस्त में होगी। इस लीग में खेलने के लिए मई में पहलवानों की नीलामी होगी। वर्ष 2018 को कुश्ती वर्ष अलीगढ़ के रूप में मनाया जाएगा। पहलवानों के लिए मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी जल्द गद्दे उपलब्ध कराएगी।

ये बातें मंगलवार को जिला कुश्ती एसोसिएशन की अध्यक्ष एडवोकेट गीतांजलि शर्मा ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि बरला में बतौर सीओ तैनात अनुज चौधरी जो कि अर्जुन अवार्डी हैं। वे देश-विदेश में कुश्तियां लड़ चुके हैं, उनकी सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन


गीतांजलि ने कहा कि जनपदीय कुश्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिला कुश्ती संघ के संयोजक डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि देश में पहलवानों में ताकत की कमी नहीं है, कमी है तो तकनीकी ज्ञान की, इसलिए तकनीक सीखने के लिए हमें आधुनिक कुश्ती को अपनाना होगा।

नुमाइश में आएंगे बृजभूषण शरण सिंह
नुमाइश में दो फरवरी को होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए एएमयू के एएमयू जिमभनेजियम के हॉल में रोजाना सुबह सात बजे से कुश्ती कोच राकेश चौधरी की देखरेख में पहलवानों को गद्दे की तकनीक सिखायी जा रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि पहलवानों को नकद इनाम दिए जाएंगे। कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा ने बताया कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, यूपी कुश्ती संघ के सचिव प्रेम कुमार मिश्रा को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें