फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में पीएयडी इंटरव्यू रोकने की कोशिश पर नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू में पीएचडी इंटरव्यू रोकने की कोशिश, नोकझोंक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़। एएमयू छात्रों ने कई विभागोें के चेयरमैन के दफ्तर में ताला लगाकर पीएचडी प्रवेश के लिए होने वाले इंटरव्यू को रोकने का प्रयास किया।

इसको लेकर छात्र नेताओं की एएमयू रजिस्ट्रार एवं प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक भी हुई। पीएचडी की कॉपी दोबारा चेक कराने की मांग कर रहे छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर जुमे की नमाज अदा की। दूसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी है।
विज्ञापन


कई विभागों में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण पीएचडी अभ्यर्थियों का शुक्रवार को साक्षात्कार होना था। इसी बीच छात्र संघ के निवर्तमान सचिव नबील उस्मानी छात्रों के साथ वनस्पति विज्ञान, उर्दू विभाग, परशियन विभाग, लिंग्विस्टिक आदि में पहुंचे और चेयरमैन दफ्तर में ताला लगाकर साक्षात्कार रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर एवं प्रॉक्टोरियल टीम के साथ छात्रों की जमकर नोकझोंक हुई।

छात्रों का आरोप है कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में जमकर धांधली हुई है। प्रश्न पत्र आउट होने एवं चेहरे देखकर कुछ छात्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप छात्र लगा रहे हैं।

नबील उस्मानी ने दावा किया कि कई विभागों में साक्षात्कार नहीं हो सके। जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि पीएचडी प्रवेश के लिए पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रथम चरण के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान विभाग, इतिहास तथा उर्दू में पीएचडी प्रवेश के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य विभागों में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। बाब-ए-सैयद पर ताला ठोककर धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। देर रात तक कमेटी के सदस्य छात्रों को समझाने एवं बीच का रास्ता निकालने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें