सारसौल में रिवाल्वर होटल पर छूटी, मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
सारसौल क्षेत्र में कुछ होटल रात में मयखाने में तब्दील हो जाते हैं। इनमें मारपीट की घटनाएं सामान्य बात है।
गुरुवार रात पेट्रोल पंप के पास स्थित एक होटल में शराब पी रहे युवकों में आपस में विवाद हो गया। बताया गया है कि विवाद के बाद युवक चले गए। लेकिन एक युवक की रिवाल्वर होटल में ही रह गई।
कुछ देर बाद युवक वापस आए, लेकिन होटल संचालक ने किसी रिवाल्वर के बारे में जानकारी न होने की बात कही।
इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। थोड़ी दूरी पर ही पीसीआर वैन खड़ी थी, लेकिन उसने मामले में दखल नहीं दी। यह भी संभव है कि रिवाल्वर अवैध हो, क्योंकि पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।