फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ विजेता और कासगंज रहा उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ विजेता और कासगंज रहा उपविजेता
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें अलीगढ़ विजेता और कासगंज उपविजेता रहा। अब प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर खेलने जाएंगे।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कैप्टन दिनेश पालीवाल व प्रधानाचार्य डॉ. दीपक पालीवाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इसके मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार यादव, मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी करुण प्रकाश, जिला क्रीड़ा प्रभारी ईश्वरदास वर्मा, राजेश प्रकाश गुप्ता अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से अवगत कराया। निर्णायकोें की भूमिका में भुवनेश व दीप्ति थीं। इस मौके पर अलीगढ़ के रितेश, गौरव कश्यप, फरहान अख्तर, प्रिंस, कपिलदेव, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, प्रशांत कुमार के अलावा कासगंज के जतिन कुमार, शाहिल, अनमोल, भूपेंद्र व अन्य ने खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें