फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में जट्टारी चेयरमैन का फेसबुक में आपतिजनक फोटो डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर डाला जट्टारी चेयरमैन का आपत्तिजनक फोटो
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़)।

जट्टारी चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने को लेकर जट्टारी निवासियों में रोष व्याप्त है। चेयरमैन के नेतृत्व में तमाम लोग पहले जट्टारी चौकी और फिर टप्पल थाने पहुंच गए। वहां हंगामा किया।

चेयरमैन की ओर से फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डालने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

फेसबुक में डाली गई यह फोटो शाम से ही सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों में भी वायरल हो गई। लोगों के मोबाइल पर यह तस्वीर पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग चेयरमैन मनवीर सिंह के आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन


फेसबुक में फोटो डालने और सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर नाराजगी जताते हुए चेयरमैन के नेतृत्व में पुलिस चौकी और थाने पहुंचे। चौधरी मनवीर सिंह के अनुसार पिछले एक-दो माह से कुछ लोग फर्जी नाम से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। यह काम विपक्षी लोगों के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह जट्टारी कस्बे में अशांति फैलाने का प्रयास है ताकि लड़ाई-झगड़ा और दंगा हो। चेयरमैन ने इस मामले में कजरार रोड निवासी जगदीश सिंह पुत्र करूटी के खिलाफ तहरीर दी है। पूर्व में चेयरमैन पर दो बार हमला भी हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें