फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों तड़पता रहा, न एंबुलेंस मिली, न स्ट्रेचर

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों तड़पता रहा, न एंबुलेंस मिली, न स्ट्रेचर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अतरौली। 108 नंबर एंबुलेंस सेवा भी बदहाल हो चुकी है। गुरुवार को हादसे में घायल सीएचसी में तड़पता रहा लेकिन उसे न एंबुलेंस मिली, न स्ट्रेचर। लोग काल करते रहे किंतु 108 सेवा के चालक ने टायर खराब बताकर फोन काट दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस लचर व्यवस्था के खिलाफ बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक रामकुमार आर्य के नेतृत्व में सीएचसी में हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कोतवाली के गांव जखैरा निवासी राजकुमार पुत्र छत्रपाल सिंह रायपुर स्टेशन की ओर से जा रहे थे। विक्टोरियस स्कूल के निकट एक मेटाडोर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। उधर, स्कूल के निकट बाग में बैठक कर रहे बजरंग दल नेता रामकुमार आर्य, ठा. केदार सिंह, भुवनेश, तिलक राजपूत आदि को हादसे की जानकारी हुई तो वह सभी कार्यकर्ता सड़क पर तड़प रहे घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां घायल को स्ट्रेचर तक न मिली। घायल के पट्टी बांधकर रेफर कर दिया गया। रेफर होने के बाद फिर 108 एंबुलेंस सेवा को लोगों ने फोन किया तो चालक ने टायर खराब बता दिया। वहीं एक अन्य महिला भी गर्मी से बेहोश हो गई, तो उसे भी बजरंग दल कार्यकर्ता सीएचसी लेकर पहुंचे, किंतु उसे भी बेहतर इलाज नहीं मिला। इसी पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मरीज की हालत गंभीर थी उसे रेफर किया गया था। एंबुलेंस का संचालन लखनऊ से होता है इस बारे में वह कुछ नहीं कर सकते। - डॉ. कुलदीप राजपुरी, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें