14 को स्वास्थ्य मंत्री होंगे अलीगढ़ में
प्वाइंटर
मंडलीय सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे
अलीगढ़। आगामी 14 अगस्त को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह अलीगढ़ में होंगे। वह यहां पर मंडलीय सभागार में मंडलीय विभागों की समीक्षा के साथ साथ संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यक्रम की भी समीक्षा करेंगे। उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए एडी हेल्थ और सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने मलखान सिंह जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला अस्पातल में ईएनटी कक्ष में दो इंटर्न छात्राएं मरीजों का परीक्षण करते मिलीं। जिसको लेकर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा प्लास्टर कक्ष में और कुछ अन्य स्थानों पर गंदगी देखकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए। महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मंडलीय बैठक में निदेशक संचारी रोग डॉ. मिथलेश, संयुक्त निदेशक विकासेंदु के साथ सभी जिलों सीएमओ, सीएमएस, डीएमओ बैठक में शामिल होंगे। बैठक को लेकर विभाग तैयारियों में जुटा है।