न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित 11 कोर्ट सदस्यों (छात्र प्रतिनिधि) का कार्यकाल 2 जनवरी 2019 से प्रारंभ हो गया है। अब सभी कोर्ट सदस्य एक्शन में आ गए है और छात्रों की समस्याओं को गहराई से समझने का प्रयास कर रहे हैं।
आर्ट्स फैकल्टी के कोर्ट सदस्य अब्दुल वहीद ने बताया कि उनलोगों का कार्यकाल 2 जनवरी से प्रारंभ हो गया है और इससे संबंधित आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। सोशल साइंस फैकल्टी के कोर्ट सदस्य सलमान अहमद अभी चिकन पॉक्स से पीड़ित है और उनका उपचार चल रहा है। नवनिर्वाचित अन्य कोर्ट सदस्यों में एजी साइंस के शफीकुर्रहमान खान, कामर्स के मो. बिलाल खान, इंजीनियरिंग के अर्शी आलम, लॉ के रास मसूद खान, लाइफ साइंस के मो. ग्यासुद्दीन, मैनेजमेंट के अनस अहमद खान, मेडिसन के मो. राशिद, साइंस के मो. खालिद एवं यूनानी मेडिसन के माज अहमद शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि एएमयू छात्र संघ चुनाव के साथ ही एएमयू के 11 कोर्ट सदस्यों (छात्र प्रतिनिधि) का चुनाव 3 दिसंबर 2018 को हुआ था। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उसकी अधिकारिक घोषणा 1 जनवरी 2019 को की गई।