फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कर्मियों ने काम बंद रखा धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने गए नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग के कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को सभासद पति के मारपीट के विरोध में शनिवार को नगर निगम कर्मचारियों ने काम बंद रख प्रदर्शन किया और हमालावरों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है।

नगर निगम के कर्मचारी श्यामवीर, पंकज, जावेद और जीशान शुक्रवार को स्ट्रीट लाइट सही करने गए थे। इसी बीच एक वार्ड के पार्षद के पति आए और कहने लगे कि उनके इलाके की लाइट सही करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकार करने पर वह आक्रामक हो गए और समर्थकों को बुला लिया। सभी ने कर्मचारियों के साथ हाकी, डंडों से मारपीट कर डाली। घटना की तहरीर दे दी गई थी। शनिवार को घटना के विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री मानवेेंद्र बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें