फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड के यात्रियों का वाहन पलटा, दो की मौत-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर लौट रहे उत्तराखंड के तीर्थ यात्रियों की मेटाडोर बुधवार सुबह यहां क्वार्सी क्षेत्र में अनूपशहर रोड बाईपास के गांव मंजूरगढ़ी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। इससे मौके पर कोहराम मच गया।

खबर पर पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस भी पहुंच गई। आनन-फानन घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भिजवाया गया। यहां कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, पुलिस ने उनके घर सूचना भेज दी है, जहां से परिजनों के देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के गांव बाजपुर के करीब चार दर्जन तीर्थ यात्रियों का जत्था एक सप्ताह पहले हुजूर साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने व मत्था टेकने के लिए आयशर कैंटर मेटाडोर में सवार होकर निकला था।

बुधवार सुबह वापसी में करीब साढ़े दस बजे मेटाडोर जैसे ही बाईपास पर मंजूरगढ़ी गांव के सहारे एफ-एम टावर के पहुंची, तभी सड़क के गड्ढे को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के गड्ढे में पलट गई। इस एक्सीडेंट के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब लोगों की मदद से उसमें फंसे घायलों को बाहर निकलवाया तो पाया कि मौके पर ही बलकार सिंह (65) व कुलवंत सिंह (68) मौत हो गई। बाकी करीब तीन दर्जन लोग जख्मी हुए। आनन-फानन सभी को अस्पताल भिजवाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

इसकी खबर पाकर इलाका पुलिस के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम, मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी स्टाफ, पुलिस के सहयोग से घायलों की तीमारदारी में लग गया। भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने भी जिलाधिकारी से वार्ता कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने के लिए कहा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने घायलों के इलाज के लिए एक मजिस्ट्रेट की वहां ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


यह एक्सीडेंट मेटाडोर के अनियंत्रित होने के कारण हुआ है। जिसमें दो की मौत हुई है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है। परिजनों के आने पर जैसा वह तय करेंगे, वह किया जाएगा। अगर वह साथ ले जाना चाहेंगे तो घायलों को भेज दिया जाएगा।
- अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें