फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के उद्यमियों की अग्नि परीक्षा 11 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रक्षा सामग्री बनाने के इच्छुक उद्यमियों की अग्नि परीक्षा 11 अगस्त को होने जा रही है। रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञ अपनी आवश्यकताओं से संबंधित सामानों की प्रदर्शनी लगाकर यह जानने की कोशिश करेंगे कि यहां के उद्यमी उसमें से क्या-क्या बना सकते हैं।

सांसद सतीश कुमार गौतम यहां के उद्यमियों के साथ सोमवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय कार्यालय में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले और उनके 11 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। सांसद सतीश कुमार गौतम ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार कोई रक्षा मंत्री अलीगढ़ में आ रहा है। वह डिफेंस कॉरीडोर परियोजना के सिलसिले में आ रही हैं। उनके आने से यहां के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां पर रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञ बताएंगे कि उनकी क्या-क्या आवश्यकता है और उसमें से कौन-कौन सी चीजें अलीगढ़ में बन सकती है। रक्षा मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से कहा कि जल्द ही मंत्रालय के अधिकारी संपर्क कर पूरी योजना से अवगत कराएंगे। यहां के उद्यमियों ने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि उन्हें भी यह बताने का मौका मिले कि वह वर्तमान समय में क्या-क्या बना रहे हैं और क्या-क्या बना सकते हैं।

जानकारों का कहना है कि रक्षा मंत्रालय करीब 327 आइटम खरीदता है। उसमें से मेटल से संबंधित कुछ उत्पादों को बनाने का मौका अलीगढ़ के उद्यमियों को मिल सकता है। प्रतिनिधि मंडल में सांसद सतीश गौतम, खैर विधायक अनूप प्रधान, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य के अतिरिक्त फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैन्यूफैक्चरर के धनजीत वाडरा, मुकेश जैन, मनीष बंसल, प्रशांत गोयल, मोहित गुप्ता एवं नवनीत वार्ष्णेय शामिल थे। उल्लेखनीय है कि 26 जून को भी सांसद उद्यमियों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ रक्षा मंत्री से मिले थे।
विज्ञापन


बोफोर्स तोप के स्ट्राइक कैप से लेकर मिसाइल के पुर्जे तक बनते हैं यहां
अलीगढ़ में ताला ही नहीं बल्कि मिसाइल के पुर्जे तक बनते हैं। डिफेंस कॉरीडोर में अलीगढ़ के शामिल होने से रक्षा सामग्री से संबंधित सामान बनाने वाले उद्यमियों में उत्साह का माहौल है। यहां पर मिसाइल की इग्निटर एसेंबली बन रही है जो मिसाइल को गति देने से पहले उसमें नीचे की ओर एक ब्लास्ट कर ऊर्जा उत्पन्न करती है। इसके अतिरिक्त विस्फोटक जिलेटिन को पैक करने की एल्यूमिनियम क्लिप, डाइनामाइट ब्लास्ट करने वाले डेटोनेटर का लोहे का खोल, खतरनाक विस्फोटक के मिश्रण को मिलने वाली बड़ी मशीनें, स्मोक गैस और टियर गैस के कैप्सूल का एल्यूमिनियम खोल एवं चर्चित बोफोर्स तोप के गोले दागने वाला स्ट्राइक कैप आदि बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें