फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में जिला स्तरीय अंत्योदय मेला 23 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंत्योदय मेला 23 से, तैयारियां शुरू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी 23 से 25 सितंबर तक प्रदर्शनी मैदान कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित होगा। इसके लिए अफसरों की चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।

सीडीओ दिनेश चंद्र ने निर्देश दिए कि 20 विभागों के अफसर इस दौरान अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टाल लगाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि सभी दिवसों में अपने विभाग की योजनाओं के साथ-साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से भी लोगों को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेले में विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन के आनलाइन फार्म भी भरवाए जाएंगे। जो अभ्यर्थी पात्र हैं वह इस मेले में भाग लेकर अपने आवेदन पत्र आनलाइन भरवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी एवं मेले के समापन पर 25 सितंबर को विभिन्न विभागों द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण के साथ ही विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध, वाद-विवाद, भाषण, पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता तथा खेलकूद आदि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद के ओडीएफ ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा स्वस्थ मनोरंजन के साथ ही प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाट्य, जादू, लोकगीत, नृत्य आदि विधाओं के माध्यम से प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें