फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौता नहीं है चतुरा, पांच हैं ऐसे माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिले में चतुरा इकलौता ऐसा माफिया नहीं है, जिस पर पुलिस की नजर हो। चतुरा जैसे पांच आपराधिक माफिया पुलिस की लिस्ट में हैं। इनमें से ज्यादातर पर शिकंजा कसा जा चुका है।

पुलिस की हाल ही में तैयार की गई अपराधियों की लिस्ट में चतुरा पहले नंबर पर है। चतुरा पर अभी तक 32 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उस पर तीन बार गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पिछले साल तत्कालीन एसपी अजयपाल शर्मा ने चतुरा के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की, जिसके बाद बीते शुक्रवार को पहली बार पुलिस ने चतुरा की 35 करोड़ की संपत्ति सीज कर उसे बड़ा झटका दे दिया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दूसरे और तीसरे नंबर पर शराब का अवैध कारोबार करने वाले दो सगे भाई हैं। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव शीशराम के रहने वाले दोनाें भाई रामगोपाल और दीपक पर पुलिस कई बार शिकंजा कस चुकी है। दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों भाइयों पर इस साल गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि चौथे नंबर पर हसायन क्षेत्र के गांव धुबई का शातिर चोर ताज मोहम्मद उर्फ बसैया है। बसैया पर यूं तो चोरी, लूट जैसे कई अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं लेकिन उसका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब रहा था जब उसने पंजाब आर्म्स स्टोर से हथियारों का जखीरा चुराया था और धुबई में जमीन के नीचे गाड़ दिया था। पांचवें नंबर पर श्रीनगर निवासी योगेश उर्फ यश साहनी का नाम है। योगेश ने इस साल श्रीनगर निवासी अनिल की दिनदहाड़े तालाब चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। योगेश के विरुद्ध भी गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें