फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी हॉक्स ग्रीन व हॉक्स ब्लू ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित मीर विलायत हुसैन चैलेंजर ट्रॉफी टूर्नामेंट में सिटी हॉक्स ग्रीन व हॉक्स ब्ल्यू की टीम अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में ऊपर पहुंच गई।

सोमवार को महुआ खेड़ा मैदान पर सिटी हॉक्स ग्रीन की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन बनाए। डाल्टन सारस्वत ने 124 रन की शानदार पारी खेली। अशर जमाल ने 38 रन बनाए। सिटी हॉक्स ऑरेंज के हर्षवर्धन सिंह ने तीन, अविनाश प्रताप ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी ऑरेंज की टीम निर्धारित ओवर में सिर्फ 191 रन बना सकी।
विज्ञापन


प्रकाश कुमार ने 52 रन की पारी खेली। गेंदबाज आकाश, विशाल बाबू, अशर ने दो-दो विकेट चटकाए। हॉक्स ग्रीन ने 21 रन से मैच जीत लिया। डाल्टन को प्लेयर ऑफ द मैच व प्रकाश को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग आनंद त्रिपाठी व शारिक उस्मानी ने की।

स्टेडियम में सिटी हॉक्स यलो की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। रिषभ त्यागी ने 93 रन व भास्कर भारद्वाज ने 75 रन की पारी खेली। गेंदबाज अनमोल वार्ष्णेय ने तीन व विक्रांत प्रताप सिंह ने दो विकेट हासिल किए।

जवाब में उतरी हॉक्स ब्ल्यू की टीम ने 34 ओवर में 220 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। अनमोल वार्ष्णेय ने 79 व केशव शर्मा ने नाबाद 45 रन बनाए। गेंदबाज धनंजय कौशिक ने दो विकेट हासिल किए। अनमोल वार्ष्णेय को प्लेयर ऑफ द मैच और रिषभ त्यागी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


अंपायरिंग संदीप बक्स व रिजवान खान ने की। मंगलवार सुबह 8 बजे स्टेडियम में सिटी हॉक्स ब्ल्यू व सिटी हॉक्स ग्रीन के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड महुआ खेड़ा पर सिटी हॉक्स यलो व सिटी हॉक्स रेड के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर सैयद मुताहिर जैदी, अर्जुन सिंह, पीयूष गुप्ता, कलरव अग्रवाल, रईस अहमद, इमरान खान, अजय शर्मा, प्रेम पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें