न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व मंत्री व बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह की पत्नी बरफी देवी (74) को सांस लेने में तकलीफ के चलते वरुण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अब वह स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।
बरफी देवी को रविवार सुबह सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आनन-फानन वरुण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ईसीजी सहित अन्य जांचें हुईं। विधायक दलवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी अब डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं। इधर, इस खबर पर तमाम लोग, शुभचिंतक उनका हाल चाल लेने भी नर्सिंग होम पहुंचते रहे।