फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में पुलिसकर्मी ने पहलवान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


खेरेश्वर धाम में चल रहे देवछठ मेले में शनिवार की देर शाम हुए कुश्ती दंगल में महिला कुश्ती के दौरान बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ गई। इसे लेकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पहलवान भी आपस में भिड़ गए। उन्हें भी पुलिस को रोकने के लिए लठियाना पड़ा। हालांकि आयोजक इस विवाद को सिरे से नकार रहे हैं, जबकि पुलिस ने हार-जीत को लेकर आपसी लड़ाई में बीच बचाव की बात कही है।
विज्ञापन


खेरेश्वर धाम में देवछठ मेला चल रहा है। इसमें विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। शनिवार देर शाम कुश्ती दंगल में किसी कुश्ती में महिला कुश्ती भी आयोजित की गई थी। इस दौरान वहां पहले से मौजूद भीड़ महिला कुश्ती को देखने के लिए बेकाबू हो गई थी। इसे लेकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान पुलिस ने काफी मशक्कत भी की। पुलिसकर्मी पहलवानों व भीड़ को काबू करते समय अखाड़े में घुस गए। पुलिस को लाठी चलानी पड़ी, तब पहलवान अलग हुए और भीड़ नियंत्रित हुई। इस संबंध में मेला आयोजकों से वार्ता की गई तो कमेटी अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि महिला कुश्ती को देखने के लिए भीड़ थोड़ी बहुत बेकाबू हुई थी, लेकिन पहलवान में झगड़े जैसी बात उनके पास तक नहीं पहुंची है। इस संबंध में लोधा इंस्पेक्टर वीपी गिरी ने बताया कि दो पहलवानों में हार-जीत को लेकर विवाद हो गया था। जिसे पुलिस ने जाकर शांत करा दिया। पहलवानों से मारपीट करने जैसी कोई घटना नहीं घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें