फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में रहकर विकास कार्य कराए सांसद-विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विधायक एवं सांसदों को क्षेत्र में रहकर विकास कार्य कराना है। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र के तमाम भाजपा जन प्रतिनिधियों को दिया है।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बदायूं कलेक्ट्रेट में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, ठाकुर दलवीर सिंह, ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह, अनूप प्रधान एवं राजवीर दिलेर शामिल हुए।
विज्ञापन


यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी कि बदायूं के कुछ विधायकों ने चंद रोज पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगाह किया था कि क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए तो लोकसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना कर पड़ सकता है।

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से कहा कि पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए। उन्होंने विकास कार्य में आ रही दिक्कतों के संबंध में भी जनप्रतिनिधियों से पूछा। उन्होंने ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 1 से 15 जून के बीच ग्राम चौपाल आयोजित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ग्राम स्वराज अभियान का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना, गरीब परिवारों तक पहुंच कायम करना एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से वंचित रह गए सभी लोगों को इनके दायरे में लाकर लाभान्वित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें