न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर रामघाट रोड स्थित आभा रेजीडेंसी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने उपलब्धियों का बखान किया।
ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार की 158 योजनाएं चल रही हैं, जो सीधे जनता से जुड़ी हुई हैं। देहात में बहन बेटियां खुले में शौच से मुक्त हुईं और एक इज्जत की जिंदगी मिली।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनी उस समय गोला-बारूद बहुत कम था। आतंकवाद से लड़ने के लिए हाथ मजबूत किया और आतंकवाद से लड़ने के लिए खुली छूट दी। मोदी सरकार बनने के बाद विश्व पटल पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है।
कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, सुनील पांडेय, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. दिव्या लहरी, डॉ. बीपी सक्सेना, डॉ. डीडी गुप्ता, गरुडध्वज उपाध्याय, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन बीएस पाल एवं संचालन हेमंत राजपूत एवं शैलेंद्र गुप्ता ने किया।
पवन शर्मा, राजेश सरकाेंडा, सुबोध स्वीटी, सुधा सिंह, मनोज शर्मा, मनीष राय, भू प्रकाश माहौर, रीता राजपूत, ई. राजीव शर्मा, सुशील मित्तल, सुंदरलाल सोनकर, रवि राज सक्सेना, वैभव गौतम, डॉ. मधु आंधीवाल, राजकुमार सहयोगी आदि मौजूद थे।