फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... फायरिंग कर दहशत फैलाने में फंसे मेयर के अंगरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग कर दहशत फैलाने में फंसे मेयर के अंगरक्षक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बसपा के नवनिर्वाचित मेयर मोहम्मद फुरकान की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अब उनके अंगरक्षकों पर नगर निगम के सेवा भवन के बाहर बेवजह हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने व लोगों को गालियां देने का आरोप लगा है। इस संबंध में खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए भाजपा के पूर्व विधायक केके नवमान के संघ कार्यकर्ता बेटे नंद प्रकाश नवमान ने मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सराय रतनलाल आगरा रोड निवासी नंद प्रकाश नवमान की ओर से सिविल लाइंस में विभिन्न धाराओं में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि वह किसी जरूरी काम से बुधवार शाम करीब पांच बजे दीवानी परिसर में गए थे। वहां से वह अपने मित्र सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट व संघ कार्यकर्ता अमरनाथ पांडेय के साथ गेट नंबर तीन मजार साइड से निकल रहे थे।
विज्ञापन


तभी उन्होंने देखा कि नगर निगम सेवा भवन के जवाहर भवन साइड गेट पर कुछ लोग काफी गाली-गलौज कर रहे हैं। वहां तीन चार युवक अनावश्यक रूप से पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रहे हैं। इससे वहां दहशत व अफरातफरी का माहौल बना हुआ था। उन्होंने यह हरकत अपने मोबाइल में कैद करते हुए तत्काल एसएसपी को सूचना उनके नंबर पर देनी चाही। मगर उस समय व्यस्तता के चलते एसएसपी से वार्ता नहीं हो सकी।
विज्ञापन


भीड़ में कई लोगों ने बताया कि यह फायरिंग करने वाले मेयर फुरकान के अंगरक्षक हैं, जो हमेशा उनके काफिले में रहते हैं। इस तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खान के अनुसार प्रकरण में जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। नंद प्रकाश नवमान के पास मोबाइल में मौजूद फोटो आदि भी देखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें